PM Kisan 22nd Installment Date 2026: इस दिन किसानों को मिलेंगे 22वीं क़िस्त के ₹2000, फाइनल तिथि जारी

PM Kisan 22nd Installment Date 2026: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता देती है, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक इस योजना की 21 किस्तें सफलतापूर्वक जारी हो चुकी हैं और अब सभी किसानों को 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद से ही किसान अगली किस्त की तारीख जानना चाहते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सरकार जल्द ही 22वीं किस्त जारी कर सकती है, जिससे लगभग 9 करोड़ किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।

हालांकि अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि मार्च 2026 के मध्य तक यह राशि किसानों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जा सकती है। इस लेख में हम आपको पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की संभावित तारीख, जरूरी अपडेट, पात्रता, e-KYC और स्टेटस चेक करने का पूरा तरीका सरल भाषा में बताने जा रहे हैं।

PM Kisan 22nd Installment Date 2026 Overview

आर्टिकल का नामPM Kisan 22nd Installment Date 2026
योजना का नामप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
किस्त संख्या22वीं किस्त
मिलने वाली राशि₹2000
लाभार्थीलगभग 9 करोड़ किसान
पिछली किस्त जारी19 नवंबर 2025
भुगतान माध्यमDBT (Direct Benefit Transfer)
देशभारत
आधिकारिक वेबसाइटpmkisan.gov.in

PM Kisan 22nd Installment Date 2026

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 21 किस्तें किसानों के खातों में भेजी जा चुकी हैं और अब सभी लाभार्थी 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पिछली किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी, जिसके बाद अब अगली किस्त 2026 में भेजी जानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार मार्च 2026 में 22वीं किस्त जारी कर सकती है।

इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को ₹6000 की आर्थिक सहायता देती है, जो तीन किस्तों में ₹2000-₹2000 करके भेजी जाती है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर होती है, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना बहुत कम हो जाती है।

बताया जा रहा है कि इस बार लगभग 9 करोड़ किसानों को इस किस्त का लाभ मिलेगा। जिन किसानों ने अपना पंजीकरण पूरा कर लिया है और e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर दी है, उनके खाते में यह पैसा सीधे भेजा जाएगा। इसलिए सभी लाभार्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी जानकारी और बैंक डिटेल्स सही रखें ताकि अगली किस्त बिना किसी परेशानी के मिल सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

13 मार्च को हो सकता है ऐलान

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री का असम के कोकराझार में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और घोषणाएं होने वाली हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इसी कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर भी बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

अगर ऐसा होता है तो उसी दिन या उसके आसपास किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की राशि ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, इसलिए किसानों को सरकार की आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना चाहिए।

22वीं किस्त के लिए जरूरी कार्य

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी जरूरी होती हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण e-KYC और DBT सुविधा का सक्रिय होना है। सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी e-KYC पूरी नहीं की है, उनकी आने वाली किस्त रोकी जा सकती है। इसलिए सभी लाभार्थियों को जल्द से जल्द e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। यह प्रक्रिया ऑनलाइन वेबसाइट या नजदीकी CSC सेंटर के माध्यम से भी पूरी की जा सकती है।

इसके अलावा बैंक खाते में DBT सुविधा सक्रिय होना भी जरूरी है। अगर बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या DBT चालू नहीं है, तो किस्त का पैसा खाते में ट्रांसफर नहीं हो पाएगा। इसलिए किसान भाइयों को अपने बैंक खाते की जानकारी सही रखना और आधार लिंक करवाना जरूरी है। अगर इन सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा कर लिया जाए तो 22वीं किस्त का पैसा बिना किसी रुकावट के सीधे बैंक खाते में प्राप्त हो सकता है।

PM Kisan 22nd Installment के लिए पात्रता

  • किसान भारत का स्थायी नागरिक होना चाहिए और उसके नाम पर खेती योग्य भूमि दर्ज होनी चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • यदि परिवार का कोई सदस्य संवैधानिक पद पर है या सरकारी संस्था में उच्च पद पर कार्य करता है तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • ऐसे किसान परिवार जिनके किसी सदस्य ने आयकर रिटर्न दाखिल किया है, उन्हें इस योजना से बाहर रखा गया है।
  • किसान के पास सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है ताकि DBT के माध्यम से राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।
  • आधार कार्ड, बैंक खाता और पंजीकरण से जुड़ी सभी जानकारी सही और एक जैसी होना जरूरी है।
  • सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है, अन्यथा किस्त का भुगतान रोका जा सकता है।

PM Kisan 22th Installment Status Check कैसे करें?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का स्टेटस जानने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने के बाद Beneficiary Status या Know Your Status विकल्प को ढूंढना है और उस पर क्लिक करना है। इसके बाद एक नया पेज खुलता है जहां किसान को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करना है।

सभी जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करना है और Get OTP विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होना है जिसे निर्धारित बॉक्स में दर्ज करना है। ओटीपी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

जैसे ही प्रक्रिया पूरी करना है, स्क्रीन पर भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देना है। यहां किसान यह देख सकता है कि उसकी 22वीं किस्त जारी हुई है या अभी प्रक्रिया में है। इस तरह किसान घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से अपनी किस्त की स्थिति आसानी से जांच करना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon